हरिद्वार। शहर की बदहाल यातायात व्यवस्था को ढर्रे पर लाने के लिए यातायात पुलिस पूरे एक्शन में है। शहर की तमाम सड़कांे पर खड़़े आड़े-तीरछे वाहनों ने जाम को आम बना दिया है। जिससे खासोआम को जाम के झंझड से झूझना पड़ रहा है। लेकिन पुलिस के तेवरांे से लगता है कि शहर की बदहाल यातायात व्यवस्था सुधर जायेगी। इसके चलते पुलिस अधीक्षक यातायात रेखा यादव के निर्देष पर यातायात पुलिस/सीपीयू ने मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए कई नियमों के खिलाफ 153 चालान किए तथा 29100/- रूपये का शुल्क वसूला है। आज पुलिस ने 4 वाहन सीज किये। साथ ही कड़ी चेतावनी दी है पुलिस की यह कार्यवाही आगेे भी जारी रहेगी।