हरिद्वार। भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन रजि० BPHO उत्तराखंड इकाई के तत्वावधान में होली मिलन एवं प्रदेश पदाधिकारियों का सम्मान समारोह किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रजापति ब्रहम सिंह सरोहा जी ने एवं संचालन मांगेराम प्रजापति प्रदेश महासचिव ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय मुख्य महासचिव सन्दीप सिंहानिया प्रजापति रहें एवं विशेष अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रविंद्र प्रजापति रहें।
कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए समाज के सभी लोगो ने अपने कल देवता दक्ष प्रजापति जी को नमन कर मांगेराम प्रजापति को प्रदेश महासचिव नियुक्त किये जाने पर शीर्ष नेतृत्व का करतल ध्वनि से धन्यवाद ज्ञापित किया। सभी पदाधिकारियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया। प्रदेश संयोजक रामजीलाल प्रजापति ने बाबा साहब के बताए सिद्धान्त पर समाज को आगे बढ़ने का सन्देश दिया। प्रदेश अध्यक्ष सतीश आर्य प्रजापति ने कहा कि संगठन के द्वारा पूर्व में अनेकों कार्य समाज को संगठित करने की दिशा में किये जा रहे हैं। मुख्य अतिथि सन्दीप सिंहानिया ने बताया कि हमारे समाज की कुरुक्षेत्र स्तिथ धर्मशाला द्वारा समाज के बच्चों की शिक्षा के लिए छत्रावास एवं ट्रेनिंग सेंटर के लिए 4.5 एकड़ जमीन खरीदी गई हैं। जिसमें हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश सरोहा द्वारा एक लाख इक्कीस हज़ार एवं हरियाणा संरक्षक सतपाल प्रजापति द्वारा एक लाख 11 हज़ार राशि दी गयी है। पूरे प्रजापति समाज को इस पुनीत कार्य मे बढ़चढ़ कर सहयोग करना चाहिये।
कार्यक्रम के अध्यक्ष सरोहा ने सभी को धन्यवाद देकर समापन की घोषणा की अंत मे सभी पदाधिकारियों एवं समाज के लोगो ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की एक दूसरे को गले लगाकर शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में मोनिका रोधिया प्रदेश महामंत्री, रामलाल प्रजापति भेल महामंत्री, मदन सिंह प्रजापति मण्डल अध्यक्ष भाजपा, रवितेश प्रजापति, चेतन प्रजापति, विजय प्रजापति, पालेराम प्रजापति, संजय प्रजापति जिला उपाध्यक्ष भाजपा ओबीसी मोर्चा, मोहनलाल प्रजापति, देवराज प्रजापति, विपिन प्रजापति, शिवम प्रजापति, लोकेश प्रजापति इत्यादि समाजजन शामिल रहें।