काशीपुर । शादी का झांसा देकर तीन वर्ष तक की युवती का यौन शोषण करने के आरोपी युवक को पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार आईटीआई थाना क्षेत्र की कॉलोनी निवासी एक युवती ने 20 दिसंबर 2022 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि यहां आवास विकास कॉलोनी निवासी अभिनव प्रताप सिंह पुत्र अनिल कुमार की तीन वर्ष पूर्व उससे जान पहचान हुई थी, दोस्ती के बाद दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया जिसके बाद युवक ने शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बना लिए और 3 वर्ष तक उसका यौन शोषण करने के बाद शादी करने से इनकार कर दिया। पुलिस ने इस मामले में धारा 376, 506 के तहत मामला दर्ज किया था ।इस मामले में जांच अधिकारी एसआई सुप्रिया नेगी ने आरोपी अभिनव को नोएडा के सेक्टर 63 से गिरफ्तार कर लिया है, वह नोएडा में रहकर प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था।