एई/जई प्रश्न पत्र लीक मामले में उधमसिंहनगर का कोचिंग चालक गिरफ्तार

हरिद्वार। एई तथा जई मामले में एसआईटी पुलिस हरिद्वार ने 19वेें आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी आईएएस कोचिंग एकेडमी के नाम से रुद्रपुर (उधमसिंहनगर) में कोचिंग सेन्टर चला रहा था। इस मामले में अभी तक 36 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना कनखल में एई तथा जेई दर्ज मुकदमें में एसआईटी ने जाँच पड़ताल के दौरान जनपद उधमसिंहनगर के दीपेन्द्र पंवार को गिरफ्तार किया है। एसआईटी टीम की सघन पूछताछ में दीपेन्द्र पंवार ने संजय धारीवाल के साथ मिलकर जे.ई. भर्ती परीक्षा में छात्र प्रियंका राणा, अंकित सुंदरियाल व वीरेन्द्र को तैयार कर उनसे लाखों रुपये की धनराशि अपने रिष्तेदारों के खातों में मंगवा कर जे.ई. भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक किये जाने की बात स्वीकारी है। आरोपी दीपेन्द्र पंवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
आरोपी दीपेन्द्र पंवार पर संजय धारीवाल के कहने पर विगत 7 जनवरी को बिहारीगढ़ रिजोर्ट में पटवारी/लेखपाल भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र परीक्षा से पूर्व पढने की बात भी स्वीकारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *