एक साल नई मिसाल के अन्तर्गत 23 मार्च से रुद्रपुर में बहुउद्देशीय शिविर

रुद्रपुर। सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ’’एक साल नई मिसाल’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत ’’जन सेवा’’ थीम पर 23 मार्च से गांधी हॉल पन्तनगर में जनपद स्तरीय बहुद्देशीय शिविर एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री गणेश जोशी द्वारा की जायेगी।

परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी ने बताया कि बहुद्देशीय शिविर में आम जन को दी की जाने वाली सेवाओं की उपलब्धता, विभिन्न विभागों द्वारा दी जाने वाली जनोपयोगी योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी, निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवाओं का वितरण आदि सुनिश्चित किया जायेगा। राज्य की राजधानी देहरादून में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को मुख्यमंत्री द्वारा अपराह्न लगभग 12ः30 बजे सम्बोधित किया जायेगा। जिसको सजीव प्रसारण के माध्यम से गांधी हॉल में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भी प्रसारित किया जयेगा। कार्यक्रम में उत्तराखण्ड की लोक परम्पराओं, लोक नृत्य, लोक गायन, लोक कला जैसे कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जायेगा। 24 मार्च से 30 मार्च तक ‘जन सेवा थीम पर प्रत्येक विधानसभा एवं ब्लॉक स्तर पर भी बहुद्देशीय शिविर एवं चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जायेगा।

बैठक में जिला विकास अधिकारी तारा ह्यांकी, जिला पंचायतराज अधिकारी रमेश चन्द्र त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी उदय प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *