हरिद्वार। एडीएम बीर सिंह बुदियाल के नेतृत्व मंे गेहूं खरीद की व्यवस्था समय अनुसार कराये जाने हेतु बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में उप सम्भागीय विपणन अधिकारी प्रबंधक, यू०सी०एफ० हरिद्वार सचिव मण्डी समिति व क्रय केन्द्र प्रभारी उपस्थित हुए। उप सम्भागीय विपणन अधिकारी ने अवगत कराया गया कि गेहूं खरीद सत्र 2023-24 में जनपद हरिद्वार में विपणन शाखा के 5 क्रय केन्द्र, कॉरपोरेटिव व यू०सी०सी०एफ तथा अन्य शाखाओं के कुल 27 कय केन्द्र स्थापित किये गये हैं। उप सम्भागीय विपणन अधिकारी ने बताया कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी गेहूं खरीद सत्र अप्रैल 2023 से प्रारम्भ होगी।
खाद्य विभाग, कॉरपोरेटिव, यू०सी०एफ० एवं अन्य शाखाओं ने अपने क्रय केन्द्रों की स्थापना कर ली है, इस पर क्रय संस्थाओं को निर्देशित किया गया कि समय से क्रय केन्द्रों के आवश्यक व्यवस्थायें पूर्ण कर ली जाये। बैठक में क्रय केन्द्रों पर पर्याप्त बारदाने रखने हेतु निर्देशित किया गया। समस्त कय केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि गेहूं खरीद प्रारम्भ होने से पूर्व क्रय केन्द्रों में नमी मापक यंत्र एवं अन्य जरूरी उपकरण स्थापित कर लिए जाए। गेहूं खरीद की धनराशि का वितरण तत्काल करने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में बाट एवं माप निरीक्षक को जनपद हरिद्वार में गेहूं खरीद हेतु स्थापित क्रय केन्द्रों का समय से सत्यापन की कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।