व्यापारियों ने पॉड कार रूट प्लान चेंज करने की मांग की, सौंपा ज्ञापन

हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में व्यापारियों ने पॉड कार रूट प्लान की समस्याओं को लेकर विधायक मदन कौशिक को ज्ञापन सौंपा।

जिसमें व्यापारियों ने जनता की भावना एवं व्यापारहित को ध्यान में रखते हुये कुंभ की पेशवाई मार्ग दूधाधारी चैंक से ज्वालापुर तक पॉड कार का रूट प्लान सरकार से बदलने की मांग की है। उन्होंने कहा कि धर्मनगरी की भौगोलिक स्थिति एक तरफ पहाड़ तथा दूसरी ओर गंगाजी होने के कारण पॉड कार के मार्ग को शहर के बाहर से ले जाना ही उत्तम है। हम सरकारी सौदर्यकरण योजनाओं के साथ हैं, परन्तु जिन योजनाआंें से व्यापार का अहित हो उन्हें बदलना चाहिए।

ज्ञापन सौंपने के दौरान सेठी ने विधायक के समक्ष पॉड कार अधिकारियों एवं मुख्यमंत्री से इस विषय पर वार्ता करके जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की। पॉड कार के स्टेशन बसस्टैंड, खड़खड़ी, मनसादेवी, हरकी पौड़ी व्यस्त स्थानों पर होने के कारण शहरवासियों, यात्रियों एवं व्यापारियों को परेशानियों का सामना पड़ सकता है। अधिकारियों ने डीपीआर बनाते समय शहर में निकलने वाली शोभायात्रा, महाकुंभ में निकलने वाली पेशवाई, सड़कांे पर भूमिगत निर्माण कार्य तथा भौगोलिक परिस्तिथियों का आंकलन किये बिना रूट प्लान तैयार किया जो जनहित के लिए उपयोगी नहीं है। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष जितेंद चैरसिया एवं महामंत्री नाथीराम सैनी ने कहा कि सरकार को रूट प्लान रानीपुर से दूधाधारी चैंक हाइवे किनारे पर करना चाहिए।

ज्ञापन सौपने वालों में कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष तरुण यादव, सुनील मनोचा, पंकज माटा, सोनू चैधरी, दिनेश शर्मा, मुकेश चैधरी, राजेश भाटिया उपस्तिथ रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *