लापरवाही से ड्राइविंग करना पड़ा भरी, मुकदमा दर्ज

हरिद्वार। सड़क पर लापरवाही से गाड़ी चलाने वाले व्यक्ति के कारण किसी का जीवन संकट में आ जाये। लापरवाही से मौत कर देने वाले व्यक्ति को सख्त से सख्त सजा होनी चाहिए। ऐसी ही एक घटना हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में घटी है।

ज्वालापुर कोतवाली से मिली जानकारी के अनुसार विगत 4 अप्रैल को एक कार चालक वाहन संख्या-यूके 08 एवाई 5757 को तेज रफ्तार व लापरवाही से लेकर वानप्रस्थ आश्रम रोड से गुजर रहा था। तेज रफ्तार वाहन की चपेट में महेश चंद्र गुप्ता (68 वर्ष) पुत्र स्व.राज राम गुप्ता निवासी 2/35 शाखा 2 वानप्रस्थ आश्रम आर्य नगर वर्तमान निवासी अगवानपुर, मुरादाबाद उत्तर प्रदेश आकर घायल हो गया जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। मृतक वाहन की चपेट में आकर काफी दूर तक घसीटता हुआ चला गया तथा आरोपी मौके से फरार हो गया था। जो स्पष्ट है कि केस हिट एंड रन का बनता है। एसएसपी ने घटना को संज्ञान लेते हुये कोतवाली ज्वालापुर में आरोपी के खिलाफ धारा 279, 304 में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जिससे पीड़ित पक्ष को न्याय मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *