हरिद्वार। पुलिस ने कम्पनी से छुट्टी के दिन मौका देखकर चोरी करने वाले एक आरोपी को दबोचा है। पुलिस ने उसके कब्जे से जेवर और अन्य सामान भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
सिडकुल क्षेत्र में आरोपी साप्ताहिक अवकाश रविवार के दिन घरों को निशाना बनाया करता था। आरोपी के खिलाफ सिडकुल थाने में धारा 380,454 धाराओं में दो मुकदमें दर्ज हैं। तभी से पुलिस लगातार आरोपी की खोजबीन में जुटी हुई थी। जिसे पुलिस ने आज हिन्दुस्तान यूनिलीवर कम्पनी तिराहा से आगे रावली महदूद की तरफ जाने वाले रास्ते से चोरी के सामान व नगदी के साथ धर दबोचा। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम व पता रोहित (24 वर्ष) पुत्र राम निवास निवासी बेईली थाना बडहलगंज जिला गोरखपुर (उ.प्र.) वर्तमान निवासी पानी की टंकी के पास, रावली महदूद, सिडकुल बताया। पुलिस ने उसके कब्जे से 1 सोने का मंगलसूत्र (कीमत लगभग 90,000), नगदी 1480 रुपये, 3 जोड़ी ज्वैलरी (कीमत लगभग 1,50000), इंडेक्शन चूल्हा, 1 वाटर बोतल, लेडिज सूट बरामद किए। आरोपी विक्टोरा कंपनी सिडकुल में कार्यरत है। उसने कई अन्य घरों में भी चोरी की थी। इस दौरान पुलिस टीम में उपनिरीक्षक इन्द्र सिंह गडिया, संदीप चौहान, हेड कांस्टेबल मोहर सिंह, कांस्टेबल रिपेन्द्र कैन्तुरा व मोहन सिंह शामिल थे।