हरिद्वार। शिवालिकनगर के नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने ‘50 दिन 150 काम’ के अंतर्गत नवोदय नगर, गोकुल धाम, आक्सफोर्ड स्कूल के पीछे, देवनगर, टिहरी विस्थापित कॉलोनी, शिवालिक गंगा विहार की आन्तरिक सड़कों तथा मैंन रोड की पुलियाओं के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
इस अवसर स्थानीय जनता द्वारा अध्यक्ष राजीव शर्मा को फूल-माला पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट देकर स्वागत करते हुये सड़कों के निर्माण कार्य के लिये हर्ष व्यक्त करते हुये आभार प्रकट किया। राजीव शर्मा ने कहा कि जनता की सुविधाओं का ध्यान रखना उनका कर्तव्य है। उनका हर संभव प्रयास है कि क्षेत्र की जनता के लिए सुविधा के जो कार्य अपूर्ण हैं उन्हें अतिशीघ्र पूर्ण कराया जाये। राजीव शर्मा ने कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड राज्य का विकास कर रहें हैं वह भी उनकी तरह शिवालिकनगर नगर पालिका का विकास करना चाहते हैं।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, चैयरमेन प्रतिनिधि दीपक नौटियाल, मंडल उपाध्यक्ष रितु ठाकुर, मंडल मंत्री अशोक शर्मा, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष पवन सैनी, किसान मोर्चा मंडल महामंत्री सुनील कौशिक, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंशुल शर्मा, भानु प्रताप सिंह, प्रदीप चंदेल, गौरव गुर्जर, देव विख्यात भाटी, वेदान्त चैहान, मुकेश रावत, भागेशवरी, मधु शर्मा, नीमा रौतेला, हुकमचंद कौशिक, तरूण डबास, अंकुश मलिक, नरेश शर्मा, मनोज शर्मा आदि उपस्थित रहे।