आदेश चौहान ने किया गुरूकुल परिसर में पार्क निर्माण कार्य का शुभारंभ

हरिद्वार। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने आज नगर निगम हरिद्वार के वार्ड 54 में गुरूकुल कांगडी विश्वविद्यालय में स्थित बड़ा परिसर पार्क के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। यह रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में उनकी ओर से प्रस्तावित तथा स्वीकृत किये गये 20 पार्को में शामिल है। इसका निर्माण हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा लगभग 37 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा।

इस अवसर पर आदेश चौहान ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार लगातार पूरे क्षेत्र में वरीयता को ध्यान में रखकर सुधारीकरण के लिए विकास कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वे विकास कार्यों के माध्यम से क्षेत्र  की जनता के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत्त है। शीघ्र ही विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी पार्कों को सुंदर एवं सुसज्जित किया जाएगा।

इस अवसर स्थानीय पार्षद एवं मंडल अध्यक्ष भाजपा नागेंद्र राणा ने क्षेत्रीय जनता की ओर से विधायक आदेश चौहान का धन्यवाद करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास में विधायक का अभूतपूर्व योगदान रहा है।

इस अवसर पर गुरूकुल कांगडी विश्वविद्यालय कुलपति अंबुज कुमार, कुलसचिव सुनील कुमार, मुख्य अधिष्ठाता दीनानाथ शर्मा, प्रो. प्रभात कुमार, प्रो. श्रवण कुमार शर्मा, प्रो. वीके सिंह, प्रो. देवेंद्र मलिक, डॉ करतार सिंह, शशिकांत शर्मा, डॉ. अजय मलिक, दीपक आनंद, रमेश कुमार, प्रमोद कुमार, नरेंद्र मलिक, डॉ धर्मेंद्र, डॉ विजेंद्र शास्त्री, चरणजीत सिंह दुष्यंत राणा, विकास राणा, राहुल ठाकुर, जितेंद्र वर्मा, अश्विनी कुमार, सतबीर, ओमवीर, डॉ देवेंद्र सिंह, पार्षद विकास कुमार, विपिन शर्मा सहित स्थानीय जनता भी उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *