प्रेशर हार्न बजाना युवकों के लिए पड़ा महँगा

लक्सर। बुलेट से पटाखे की आवाज निकालना तीन युवकों महँगा पड़ गया। लक्सर पुुलिस ने तीन युवकों को पटाखे की आवाज निकालकर व प्रेशर हार्न बजाकर जनता में दहशत फैलाने के जुर्म में गिरफ्तार किया है। इनकी बाइक में प्रेशर हार्न व मॉडिफाइड पटाखा साइलेंसर लगा हुआ था।

बाइकों से प्रेशर हार्न बजाकर जनता को परेशान कर डराने वालों के खिलाफ पुलिस ने जिले में अभियान चलाया है। विगत 15 जून को बुलेट पर सवार तीन युवक हरविंद्र, अमन, अभिषेक शर्मा को लक्सर मार्केट के पास से गिरफ्तार किया है। युवकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट व एम०वी० एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए बुलेट मोटरसाईकल को सीज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *