हरिद्वार। पुलिस लाइन में 185 महिला रिक्रूट प्रशिक्षण करने आईं है। जिनका प्रशिक्षण 6 माह तक चलेगा। सीओ लाइन तथा सीएफओ ने प्रशिक्षणाधीन महिलाओं को अनुशासन का पाठ सिखाया।

मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार सीओ लाइन जूही मनराल तथा सीएफओ अभिनव त्यागी ने प्रशिक्षण के लिये आईं 185 महिला रिक्रूट्स को ट्रेनिंग सेड्यूल के विषय में दिशा निर्देश दिये। कार्यक्रम के दौरान अभ्यर्थियों को लगन के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर भविष्य के लिए ठोस आधार बनाने हेतु प्रेरित किया गया। प्रशिक्षण स्टॉफ को भी गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देने के निर्देश दिये गये।
फायर मैन उत्तराखण्ड पुलिस की ओर से परिणाम जारी होने के बाद हरिद्वार में राज्य के जिलों से 204 महिला ट्रेनिज का प्रशिक्षण प्रस्तावित हुआ है। जिनमें 185 महिलाएं ट्रेनिंग के लिए सेन्टर पहुंची हैं। महिला रिक्रुट्स में प्रशिक्षण के लिए एस.डी.आर.एफ.से 84, रुद्रप्रयाग से 5, चमोली से 10, उत्तरकाशी से 17, टिहरी से 11, पौड़ी गढ़वाल से 16, बागेश्वर से 11 तथा हरिद्वार से 31 महिलाएं सम्मिलित हुई हैं।