ओबीसी मोर्चा द्वारा मनाया गया अति पिछड़ा वर्ग सम्मेलन

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के महाजनसंपर्क अभियान के तत्वावधान में ओबीसी मोर्चा हरिद्वार विधानसभा की ओर से अति पिछड़ा वर्ग सम्मेलन सिंहद्वार स्थित होटल गंगतारांग निकट में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार व संचालन जिला महामंत्री पवनदीप कुमार ने किया। कार्यक्रम में मोदी सरकार की ओर से पिछड़े वर्ग हेतु चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने कार्यकर्ताओं को 2024 के लोकसभा चुनाव हेतु तैयार रहने के लिए प्रोत्साहित किया। मुख्य अतिथि विधायक, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री ने 27 मंत्री ओबीसी समाज के बनाये हैं, जो प्रत्येक वर्ग के लिये कार्य करेंगे। कार्यक्रम में जिलाप्रभारी भारत लाल ने कार्यकर्ताओं से 2024 में भाजपा सरकार को विजयी बनाने का आह्वान किया है।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री आशू चौधरी , जिला उपाध्यक्ष संदीप अरोड़ा, रवि कश्यप, आदित्य गिरी, जिला महामंत्री पवनदीप कुमार, मंडल अध्यक्ष सर्वेश प्रजापति, आकाश दत्त, मुकेश पूरी, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य संदीप सिंघानिया, जिला मंत्री विपिन चैधरी, जिला कार्यकारणी सदस्य आजादवीर, जिला कार्यालय प्रभारी राकेश नायक, जिला कार्यकारिणी सदस्य शोभना कश्यप आकाश कश्यप, मंडल महामंत्री ऋषभ सैनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *