हरिद्वार। चैकिंग के दौरान पुलिस ने एक अभियुक्त को सट्टे की खाईबाड़ी करते गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 1 मोबाइल, 1 मोटर साइकिल व 27020/- रुपये नकद बरामद किए हैं। बीते बृहस्पतिवार को अवैध कार्यों के विरुद्ध कांस्टेबल बृजमोहन व हेमंत चैकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने ज्वालापुर क्षेत्र से एक अभियुक्त को सट्टे की खाईबाड़ी करते पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम इकराम पुत्र बुन्दु निवासी राम रहीम कॉलोनी, ज्वालापुर बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जिसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है।