शांति भंग में 4 गिरफ्तार, पुलिस ने काटा चालान

हरिद्वार। बैरागी कैंप में झगड़ा कर रहेे 4 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों आरोपियों का शांति भंग में चालान कर धारा 151 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

आज बैरागी कैम्प में गौरव चंचल, सचित कौशिक, कार्तिक व अमित आपस में झगड़ रहे थे। झगड़े की सूचना पुलिस कोे किसी ने दे दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक भजराम चौहान व कांस्टेबल उमेद सिंह, संजू सैनी अरविन्द नौटियाल शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *