देहरादून। प्रदेश में अब छह माह तक कोई हड़ताल पर नहीं कर सकेगा। राज्य में चारधाम यात्रा व आपदा सीजन के चलते एस्मा लागू की गई। सचिव कार्मिक शैलेश बगौली ने इस संबंध में आदेश जारी किए।
सचिव कार्मिक शैलेश बगौली की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि प्रदेश में संचालित चारधाम यात्रा एवं मानसून अवधि में संभावित आपदाओं के दृष्टिगत लोकहित में यह निर्णय लिया गया है।