गंगानगरी में लाइट ट्रिपिंग से यात्री परेशान, व्यापारियों ने किया विरोध क्लिक करें…..

हरिद्वार। उतरी हरिद्वार के मुख्य बाजारों में अपर रोड, मायापुर, हरकी पौड़ी के घाटों पर रात के समय में बार-बार ट्रिपिंग की वजह से यात्रियों और स्थानीय जनता को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ है। जिसके विरोध में महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में व्यापारियों ने ऊर्जा निगम के विरूद्ध सड़को पर उतरकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने कहा यात्रा सीजन चल रहा है। गर्मी चरम पर है। उतरी हरिद्वार यात्री बाहुल्य इलाको में लोड की शिकायत से बार बार पूरी रात्रि ट्रिपिंग की वजह से सप्लाई बाधित होती है। ऊर्जा निगम की ओर से ट्रिपिंग की कमियों को समय से रिपेयर नहीं किया जाता है। व्यापारियों ने जिलाधिकारी से विद्युत की कमियों को पूरी करने की मांग की है।

महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चौरसिय एवं उपाध्यक्ष सुनील मनोचा ने संयुक्त रूप से कहा कि अधिकारियों के फोन बंद होने रहते हैं जिसकी वजह से कर्मचारी बेलगाम रहकर ड्यूटी की जगह अपनी पार्टियों में व्यस्त रहते हैं। ऊर्जा निगम की ओर से विद्युत का भुगतान समय से लिया जाता है। समय से भुगतान न करने पर कनेक्शन काट दिए जाते हैं। फिर विभाग विद्युत की सप्लाई सुचारू रूप से क्यों नही देता। ऊर्जा निगम की ओर से व्यवस्थाएँ नहीं सुधारी गयी तो दफ्तरों के बाहर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

प्रर्दशन करने वालों में भूदेव शर्मा, धर्मपाल प्रजापति, महामंत्री नाथीराम सैनी, एस एन तिवारी, दीपक मेहता, दामोदर दास, सोनू चैधरी, रिंकल सिंह, रॉकी कुमार, संजू शर्मा, गणेश शर्मा, राजू कुमार, अनिल कुमार, तरुण सिंह, उमेश शर्मा, अनिल अरोड़ा, राजेश कुमार, अमित शर्मा उपस्तिथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *