हरिद्वार। पुलिस ने करीब 15 दिन पूर्व चैन स्नेचिंग घटना का खुलासा किया है। घटना में लिप्त फेरूपुर निवासी ललित को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से सोने की चैन व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गयी है। जिसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है। पुलिस ने चैन स्नैचिंग की घटना में अज्ञात के विरूद्ध धारा 392 आईपीसी में मुकदमा दर्ज किया गया था।
प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि घटना के खुुलासे के लिये पुलिस व सीआईयू की संयुक्त टीम का गठन किया गया था। पुलिस लगातार घटना में गंभीरता से कार्य कर रही थी, सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पुलिस ने एक अभियुक्त को लूटी हुई चेन व घटना में प्रयुक्त वाहन के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में अपना नाम ललित (34वर्ष) पुत्र योगेश कुमार निवासी फेरूपुर गंगदासपुर कठिया थाना पथरी हाल पता गली नंबर ए-3 सुभाष नगर थाना ज्वालापुर हरिद्वार बताया।
पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक नितिन चौहान, उप निरीक्षक यशवीर सिंह, कॉन्स्टेबल दीप गॉड, अजय कुमार, विवेक गुसाईं व सीआईयू टीम में उप निरीक्षक रणजीत सिंह तोमर, एएसआई सुंदरलाल, कांस्टेबल पदम सिंह, हरवीर सिंह, वसीम, नरेंद्र, त्रिभुवन, उमेश शामिल रहे।