असहाय लोगों की सहायता करना हमारा कर्तव्य-योगेन्द्र कुमार

हल्द्वानी। योगेन्द्र कुमार साहू ने अपनी संस्था के माध्यम से लोगों की आर्थिक तंगी में सहायता करने की पहल की है। उन्होंने संस्था एक समाज श्रेष्ठ समाज के माध्यम से सदस्य सुशील राय के नेतृत्व में बीमारी से ग्रसित कमल जोशी के परिवार को आर्थिक सहयोग देकर सहायता की।

योगेन्द्र कुमार साहू तथा दीपक कुमार ने कहा कि निर्धन असहाय लोगों की सहायता करना हमारा प्रथम कर्तव्य है। हमारे एक कदम से उन्हें अपना जीवन यापन करने में सरलता मिल सकती है।

इस अवसर पर हरीश चन्द्र पाण्डेय, लोकेश कुमार साहू, बलराम हालदार, पीयूष शर्मा, पूजा लटवाल, प्रीति आर्या, हेमन्त कुमार साहू, रितिक साहू, संदीप यादव, अमन कुमार, सुशील राय, सूरज मिस्त्री, रोहतास प्रजापति, दीपक कुमार, अशोक कुमार, सूरज कुम्हार, मुकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *