देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वच्छता सप्ताह के अंतर्गत आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में पहुँचे। उन्होंने गांधी पार्क से पं० दीनदयाल उपाध्याय पार्क तक स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने स्वच्छता के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने वाले 10 पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया।

उन्होंने ने कहा कि 102 निकायों में स्वच्छता का महा अभियान चल रहा है। उत्तराखंड राज्य में देश-विदेश से लाखों पर्यटक आते हैं। राज्य का प्रत्येक पर्यटन स्थल स्वच्छ एवं सुंदर रखना हमारी जिम्मेदारी है। उत्तराखंड को “स्वच्छ दून, सुंदर दून“ बनाने के लिए विभिन्न स्वच्छता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने जनता से स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत में लाने का आग्रह किया।
इस दौरान कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक विनोद चमोली, विधायक श्रीमती सविता कपूर, प्रमुख सचिव आर.के सुधांशु, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।