देहरादून। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात का 102 वां संस्करण सुना। धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आज संस्करण में जन भागीदारी, सेवा भाव से होने वाले सामाजिक कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने जल संरक्षण से जुड़े स्टार्टअप, तालाबों, नदियों को पुनर्जीवित करने, भारत में आपदा प्रबंधन सशक्त किए जाने, टी.बी. मुक्त भारत, मियावाकी तकनीक से पौधरोपण, दुग्ध उत्पादन जैसे विभिन्न विषयों पर आम जन को जागरूक किया।

नरेंद्र मोदी ने भारत को 2025 तक ’टी.बी. मुक्त भारत’ बनाने का संकल्प को दोहराया है। उन्होंने नैनीताल जिले के एक गांव के निक्षय मित्र दीकर सिंह मेवाड़ी का उल्लेख किया। निक्षय मित्र दीकर सिंह मेवाड़ी ने भारत को टी.बी मुक्त कराने के लिए टी.बी के 6 मरीजों को गोद लिया है। मुख्यमंत्री ने दीकर सिंह मेवाड़ी से फोन पर वार्ता कर उनके उत्कृष्ठ कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।