योग हमारी दिनचर्या में होना जरूरी-योगन्द्र कुमार साहू

हल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आज पूरी दुनिया में मनाया गया। योग हमारे भारत की पहचान है। जो कई सदियों से भारत में किया जाता है। भारत की पहल के बाद योग को अंतरराष्ट्रीय दर्जा मिला और इसे पूरी दुनिया ने अपनाया।

उधर एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने 9 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हल्द्वानी के आर्मी कैंट में योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान संस्था के अध्यक्ष योगन्द्र कुमार साहू व योगा प्रभारी धर्मा कुमारी ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए योग को हमारी दिनचर्या में होना जरूरी है। योग वह क्रिया है जो शरीर के सभी अंगों की गतिविधियों को नियंत्रित कर शरीर के साथ मन, मस्तिक को प्रकृति से जोड़कर आन्तरिक और बाहरी ताकत को बढ़ावा देने का कार्य करता है। योग बीमारियों से मुक्ति दिलाकर एकाग्रता, सहनशीलता, अध्यात्मिकता, सामाजिकता से परिपूर्ण कर समाजहित में कार्य करने हेतु प्रेरित करता है।

इस दौरान योग शिविर में कर्नल अमित मोहन, लेफ्टिनेंट कर्नल कैलाश बिष्ट, लेफ्टिनेंट कर्नल सुमित रस्तोगी, मेजर केशव प्रसाद, मेजर महावीर सिंह, अन्य जवान व संस्था के सदस्य जया जोशी, विजय श्रीवास्तव, रुपेन्द्र नागर, खेमराज साहू, बलराम हालदार, मुकेश सरकार, हेमन्त कुमार साहू, रितिक साहू, मनीष साहू, अंशिका कुमारी, कमलेश आर्या, विनोद आर्या, सुशील राय उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *