कांवड मेले को शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए व्यापारियों व क्षेत्राधिकारी ने सूर में सूर मिलाया

हरिद्वार। खड़खड़ी पुलिस चौकी में क्षेत्राधिकारी अनिल जोशी व चौकी प्रभारी खेमेन्द्र गंगवार ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से बैठक कर मेले को सामंजस्य बनाकर कुशलता पूर्वक सम्पन्न कराने के लिये चर्चा की। कांवड यात्रा के दौरान व्यापारी तथा प्रशाासन एक दूसरे का सहयोग करेंगे।

बैठक में क्षेत्राधिकारी ने कहा कि व्यापारी मेले में अनावश्यक अतिक्रमण न फैलायें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस से सम्पर्क करें। अपने प्रतिष्ठानों पर रेट लिस्ट लगाकर अनावश्यक विवादों से बचें।

महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने क्षेत्राधिकारी से व्यापारियों तथा स्थानीय जनता के आवागमन के लिए समयावधि अनुसार सुविधाजनक रास्ता निकालने की मांग की। स्थानीय पहचान-पत्र को पास का महत्व दिया जाये, ताकि स्थानीय जनता को परेशानी का सामना न करना पड़े।

बैठक में पार्षद अनिल वशिष्ट, पार्षद महावीर वशिष्ट, लखन लाल चैहान, भीमगोडा व्यापार मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, शिव शक्ति व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन शर्मा, आशु बर्थवाल ने प्रशासन को सहयोग के साथ मेले को सकुशल सम्पन्न करानेे का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *