कांवड मेले को सम्पन्न कराने में अब तक अव्वल रही हरिद्वार पुलिस

हरिद्वार। धर्मनगरी में खाकी ने 7 दिन से कांवड मेले की कमान लगातार संभाली हुई है। कानून व्यवस्था के साथ कांवड मेले को सकुशल सम्पन्न कराने में हरिद्वार पुलिस देव दूत साबित हो रही है। अब पुलिस प्रशासन डाक कांवड के स्वागत के लिए सतर्क है।

कांवड मेले के दौरान पुलिस ने 115 बिछड़े व्यक्तियों को उनके परिजनों से मिलाया। जल पुलिस ने अब तक 24 कांवड़ियों को डूबने से बचाया। मेले में अब तक 727 लीटर कच्ची शराब, 72 देशी व अंग्रेजी शराब के पब्बे व 14 तस्करों को पुलिस ने दबोचा है। शराब के अवैध कार्य में लिप्त एक महिला को भी कांवड़ बाजार पंतद्वीप टावर के पास से 382 पव्वे के साथ गिरफ्तार किया। तस्करी में उपयुक्त 2 कार व 3 स्कूटी जब्त की गयी है। लेकिन इसके बाद भी अवैध शराब के कालाबाजारियों का कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा।

यातायात व्यवस्था में पुलिस ने बिना साइलेंसर बाइक यात्रा करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया है। बिना साइलेंसर बाइक से यात्रा करने वाले 67 दुपहिया वाहन सीज किये व 102 वाहनों का चालान कर 26000 रूपये जुर्माना वसूला है।

अभियान में पुलिस ने एक शिवभक्त कावड़िये को लूट की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। शिवभक्त कावड़िये ने गुरुग्राम हरियाणा से गन प्वाइंट पर बाइक लूटी थी। पुलिस ने संदिग्धों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की। हरिद्वार पुलिस धर्मनगरी में चल रहे सावन मेले को लेकर सतर्कता बरते हुए है।

पुलिस ने कांवड़ियों से अपील है कि वह स्वच्छता का संकल्प ले। इसलिए पुुलिस ने प्रशासन के साथ मिलकर सफाई अभियान चलाया हैै। ताकि जो कांवड़िये जल भरने आ रहे हैं उनको परेशानी न हो। साथ ही यह भी अपील की है कि कांवड़िये हरिद्वार की धार्मिक मर्यादा पर ध्यान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *