घर में घुसकर चोरी के आरोप में महिला समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने घर में चोरी करने के आरोप में महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की नगदी व आभूषण बरामद किये गये हैं। जिन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जा रहा है।

कोतवाली रानीपुर उपनिरीक्षक यशवीर सिंह नेगी ने बताया कि विगत 14 जुलाई को सत्य प्रकाश अग्रवाल निवासी टिहरी विस्थापित ने अपने घर में विगत 13 जुलाई को चोरी होने के सम्बन्ध में अज्ञात चोरों के विरूद्ध तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। तहरीर के आधार पर उसके घर से 40,000 रूपये नगद व सोने-चांदी के आभूषण चोरी हुये। जिसके सम्बन्ध में मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस ने चोरी की घटना में त्वरित कार्यवाही करते हुए 16 जुलाई को  थाना क्षेत्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये आरोपियों में गुरजीत कौर पत्नी लवजीत सिंह निवासी – ग्राम नाईपुरा, थाना हिमपुर दीपा, जिला-बिजनौर उत्तर प्रदेश (वर्तमान निवासी टिहरी विस्थापित,कॉलोनी) व सरफराज पुत्र मुस्ताक निवासी मोहल्ला कैथवाड़ा थाना ज्वालापुर हैं। इनके कब्जे से 40,000 रूपये की नगदी व सोने के 6 कंगन, 1 चेन व 1 जोड़ी कान के टॉप्स बरामद हुये हैं। इस दौरान पुलिस टीम में उपनिरीक्षक यशवीर सिंह नेगी, कांस्टेबल रविंद्र बिष्ट व महिला कॉन्स्टेबल पूजा भट्ट शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *