हरिद्वार। हरिद्वार के धीरवाली क्षेत्र में सेवा भारती ने तीलू रौतेला ब्यूटी पार्लर का शुभारंभ किया है। साथ ही अन्य दो सिलाई केन्द्र शुरू करने का प्रस्ताव भी पारित किया। ब्यूटी पार्लर का उद्घाटन सेवा भारती के प्रांतीय संरक्षण महेश काला ने रिबन काट कर तथा दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सेवा भारती बेरोजगार महिलाओं को रोजगार देने व बालिकाओं को प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने का कार्य करती है। जिला अध्यक्ष अजय पाठक ने उपस्थित महिलाओं को बताया कि वह किस तरह प्रशिक्षण लेकर इसे अपनी आजिविका बना सकती है। जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश जडे़जा व जिला मन्त्री दिनेश चन्द्र सकलानी ने शुभकामनायें देते हुय कहा कि हम आपके साथ है आप सब आगे बढ़ो। छनमन कैप चैरिटेबल ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. बबीता योगाचार्या ने सभी को प्रेरणात्मक उद्बोधन देकर प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर पार्लर की अध्यापिका शैली गुप्ता व प्रशिक्षार्थी उपस्थित रहे।