उत्तराखंड में ईपीएफओ के नए कार्यालय खोलने पर केंद्र का सकारात्मक रुख

उत्तराखंड में ईपीएफओ के क्षेत्रीय और जिला कार्यालय खोलने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा है कि प्रस्ताव पर ईपीएफओ के निर्धारित मानकों और नीतियों के अनुरूप गंभीरता से विचार किया जाएगा। इससे कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों को बेहतर सेवाएं मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *