लगातार बारिश को लेकर डीएम अलर्ट, अधिकारियों को दिए सतर्क रहने के निर्देश

हरिद्वार। जनपद में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी विभागीय अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जलभराव वाले क्षेत्रों में तत्काल जल निकासी, राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने और किसी भी आपदा या क्षति की सूचना तुरंत जिला आपदा कंट्रोल रूम को देने के निर्देश दिए।

डीएम ने हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं, कांवड़ियों और नदी किनारे रहने वाले लोगों से गंगा घाटों व नदी तटों पर विशेष सतर्कता बरतने, तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहने तथा प्रशासन की सुरक्षा सलाह का पालन करने की अपील की। साथ ही अधिकारियों को किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई कर जनहानि और संपत्ति के नुकसान को न्यूनतम रखने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *