हरिद्वार। जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड हरिद्वार इकाई के तत्वाधान में गुरुवार को प्रेस क्लब में आयोजित श्रदांजलि सभा में दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण झा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चैधरी ने श्रदांजलि अर्पित करते हुए कहा कि प्रवीण झा अपने सरल, सहज और मिलनसार व्यवहार के लिए सदैव याद किए जायेंगे। जिला सूचना अधिकारी रत्ती लाल साह ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यक्षेत्र में पुरी निष्ठा और समर्पण के साथ जिम्मेदारी का निर्वाहन किया तथा सहयोगियों के साथ हमेशा आत्मीय संबध बनाये रखे। जिलाध्यक्ष राजकुमार ने कहा उनके निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। इस दुःख की घड़ी में हमारी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना की कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। श्रद्धांजलि सभा में यूनियन के महासचिव नवीन चैहान, प्रेस क्लब महासचिव सूर्यकान्त बेलवाल, वरिष्ठ पत्रकार बिजेंद्र हर्ष, श्रवण कुमार झा, दीपक नौटियाल, बालकिशन शास्त्री, राहुल वर्मा, मुदित अग्रवाल, विकास चैहान, रुपेश वालिया, आशीष मिश्रा, राजकुमार पाल, कमल मिश्रा, गणेश वैद, विकास कुमार के अलावा अन्य लोग भी मौजूद थे।