रानीपुर में दो सड़कों के पुनर्निर्माण कार्य शुरू

हरिद्वार। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सीतापुर गणेश विहार और रावली महदूद में सड़क पुनर्निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। क्षेत्रीय विधायक आदेश चौहान ने विधि-विधान से पूजन कर कार्यों की शुरुआत कराई।

सीतापुर गणेश विहार में लॉकिंग टाइल्स से सड़क निर्माण तथा रावली महदूद में पीपलेश्वर मंदिर मार्ग पर नाली सहित सड़क निर्माण किया जाएगा। विधायक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

ग्राम प्रधान प्रमोद पाल और पार्षद विनीत चौहान सहित स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताई। उनका कहना है कि सड़क और नाली निर्माण से क्षेत्र में जलभराव व जर्जर मार्ग की समस्या दूर होगी तथा पीपलेश्वर मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भी सुविधा मिलेगी।

कार्यक्रम में सुखबीर चौहान, बृजेश धीमान, विपिन चौहान, अंजू सैनी, अशोक पंडित, नाथीराम सैनी, संदीप सैनी, वीरेंद्र चौहान, कपिल त्यागी, लोकेश सैनी, मनोज पाल, अनुज पाल, शिवचरण पाल, कृष्ण पाल, बालेश सैनी, विशेष चौहान, अरविंद, मनीष चौहान, ताहिर हसन, विनोद शर्मा, आर.के. पासवान, महेंद्र सिंह, मोहन बिष्ट, वीरेंद्र पाल, अशोक कुमार, सुनील कुमार और रतीभान सिंह समेत बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि व नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *