चारधाम व कांवड़ यात्रा से पहले सड़कों की मरम्मत तेज

हरिद्वार में सीवरेज कार्यों के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत का कार्य जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर दिन-रात किया जा रहा है। चारधाम यात्रा और आगामी कांवड़ यात्रा को देखते हुए सड़क पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाई गई है। उत्तराखंड पेयजल निगम के अनुसार 8 जून को पैकेज-01 व पैकेज-02 के अंतर्गत कुल 345.4 मीटर सड़क निर्माण कार्य पूरा किया गया। प्रशासन का कहना है कि कार्य पूर्ण होने से स्थानीय जनता, व्यापारियों और तीर्थयात्रियों को आवागमन में राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *