शहीदों के सम्मान में संस्था ने वितरित किए 51 हजार मिट्टी के दीये

हल्द्वानी। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था की ओर से दीपावली की पूर्व संध्या पर भारतीय सेना के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से ‘एक दीया शहीदों के नाम’ अभियान चलाया गया। इसके तहत संस्था पदाधिकारियों ने हल्द्वानी के कालाढूंगी चौराहे पर निशुल्क स्टॉल लगाकर आमजन को 51 हजार मिट्टी के दीये और बाती के पैकेट वितरित किए।

संस्था के अध्यक्ष योगेंद्र कुमार साहू और संरक्षक हरीश चंद्र पांडेय ने कहा कि भारतीय सेना के जवान कठिन परिस्थितियों में देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं। उनके त्याग और बलिदान के कारण ही देशवासी सुरक्षित वातावरण में त्योहार मना पाते हैं। शहीद जवानों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। अभियान का उद्देश्य लोगों को दीपावली पर शहीदों के नाम एक दीया जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए प्रेरित करना है।

इस दौरान संस्था के कोषाध्यक्ष बलराम हालदार, मार्गदर्शिका पूर्णिमा रजवार, अलका टंडन, रेनू कांडपाल, जया जोशी, तारा पांडेय, नवल आर्या, प्रशांत गुप्ता, सूरज मिस्त्री, मनीषा आर्या, वर्तिका जोशी, मनीष साहू, वंश प्रजापति, सुशील राय, सूरज कुम्हार, दीपक कुमार और मुकेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *