टिकट की दावेदारी कर रहे भाजपा किसान मोर्चा नेता शिवा चैहान ने की प्रदेश प्रभारी अन्य नेताओं से मुलाकात

हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण से विधानसभा चुनाव में टिकट की दावेदारी कर रहे भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री शिवा चैहान ने कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली पहुंचकर प्रदेश प्रभारी राम माधव, राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष, सांसद एवं मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी और उत्तराखंड सहप्रभारी अरविंद मैनन से भेंट कर अपनी दावेदारी पेश की। शिवा चैहान ने सभी नेताओं का बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान शिवा चैहान ने कहा कि टिकट की दावेदारी करना प्रत्येक कार्यकर्ता का हक है। वे भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता है और विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। यदि पार्टी संगठन ने अवसर दिया चुनाव में जीत दिलाकर पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे और जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान विधायक अनुपमा रावत विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को हल नहीं कर पा रही हैं। जिससे जनता परेशान है। शिवा चैहान ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को विधानसभा क्षेत्र में आमंत्रित भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *