ज्वालापुर रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार पर जलभराव, चौ. चरण सिंह ने डीआरएम से की कार्रवाई की मांग

हरिद्वार। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन (रजि.) के अध्यक्ष चौ. चरण सिंह ने उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के डीआरएम को पत्र भेजकर ज्वालापुर रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार पर जलभराव और अधूरे निर्माण कार्य से यात्रियों को हो रही परेशानी पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

चौ. चरण सिंह ने बताया कि प्रवेश द्वार पर कई दिनों से निर्माण कार्य बंद पड़ा है। दोनों ओर खोदे गए गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से यात्रियों को स्टेशन आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस स्थिति में दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है।

उन्होंने डीआरएम से मांग की है कि जलभराव वाले स्थानों पर मिट्टी या बजरी डालकर रास्ता सुरक्षित कराया जाए तथा निर्माण कार्य जल्द पूरा कराया जाए, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *