हरिद्वार। ऑपरेशन प्रहार-2026 के तहत नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बहादराबाद पुलिस ने 17 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक बहादराबाद के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 31 जुलाई को गश्त और चेकिंग के दौरान श्मशान घाट बहादराबाद से आगे पुलिया के पास कच्चे रास्ते से एक युवक को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 17 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।
पूछताछ में आरोपी की पहचान सोहेल पुत्र अमजद, निवासी ड्रीमलैंड होटल वाली गली, कस्बा बहादराबाद, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।