एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर से मिले वरिष्ठ नागरिक संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा ज्ञापन

हरिद्वार। वरिष्ठ नागरिक संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार श्री नवनीत सिंह भुल्लर से मुलाकात कर उन्हें धार्मिक कांवड़ मेला एवं अन्य पर्वों के निर्विघ्न संपन्न होने पर बधाई दी। संगठन ने एसएसपी और उनकी पूरी टीम के कुशल नेतृत्व की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि पुलिस प्रशासन के कुशल नेतृत्व में हरिद्वार क्षेत्र की जनता को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण मिल रहा है। इस दौरान संगठन की ओर से वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन भी सौंपा गया।

संगठन ने बताया कि माननीय हाईकोर्ट के निर्देशानुसार प्रत्येक थाना क्षेत्र में वरिष्ठ नागरिकों को सूचीबद्ध कर समय-समय पर उनकी बैठक आयोजित की जानी चाहिए, ताकि उनकी समस्याओं का एक साथ निराकरण किया जा सके। संगठन ने एसएसपी से न्यायालय के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने में सहयोग की अपेक्षा जताई।

प्रतिनिधिमंडल में संगठन अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह, उपाध्यक्ष विद्यासागर गुप्ता, संगठन मंत्री एससीएस भास्कर, प्रचार मंत्री श्याम सिंह, सुभाष चंद्र ग्रोवर, सुंदरलाल कैशवानी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *