पुलिस ने किया स्मैक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार

हरिद्वार। ऑपरेशन प्रहार के तहत नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए बहादराबाद कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 16.21 ग्राम स्मैक और बिना नंबर की यामाहा बाइक बरामद की गयी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने पुराना पावन हाउस के पास चेकिंग के दौरान बिना नंबर की मोटरसाईकिल पर सवार सावेज पुत्र इरफान व नदीम पुत्र सलीम निवासी मस्जिद वाली गली कस्बा बहादराबाद को स्मैक समेत दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से क्रमशः 8.58 व 7.63 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस टीम में कस्बा चैकी प्रभारी एसआई विकास रावत, हेडकांस्टेबल नरविन्दर सिंह, कांस्टेबल बलवन्त सिंह, कांस्टेबल पंकज बिष्ट शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *