हरिद्वार। राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक मेहता की अध्यक्षता और राष्ट्रीय टीम के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी ने प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया। इस दौरान विभिन्न पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
कार्यकारिणी विस्तार के तहत वर्तमान पार्षद हरविंद्र सिंह विक्की को प्रदेश महामंत्री, सतनाम सिंह को प्रदेश कोषाध्यक्ष, मनोज महंत को प्रदेश उपाध्यक्ष, अजय अनेजा को प्रदेश सचिव और वरुण भाटिया को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी गई।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक मेहता का स्वागत एवं सम्मान करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय लोगों को संगठन से जोड़कर समाज के विकास के लिए कार्य करना राष्ट्रीय पंजाबी महासभा का मुख्य उद्देश्य है। संगठन पूरे देश में सर्व समाज के हितों के लिए कार्य कर रहा है और उत्तराखंड में भी विभिन्न जिलों से सामाजिक कार्यकर्ताओं को जोड़कर उन्हें जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।
उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी विस्तार की शुरुआत सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय लोगों को टीम का हिस्सा बनाकर की गई है। जल्द ही प्रदेश से लेकर प्रत्येक जिले, शहर, वार्ड और बूथ स्तर तक संगठन का विस्तार किया जाएगा। संगठन का उद्देश्य सर्वधर्म सम्मान की भावना के साथ सभी समाजों के हित और कल्याण के लिए कार्य करना है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक मेहता ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत करने और जनहित एवं समाजहित में सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पायदान से जुड़े व्यक्ति की मदद करना संगठन की प्राथमिकता रहेगी।
सुनील सेठी ने बताया कि जल्द ही राष्ट्रीय पंजाबी महासभा का एक प्रतिनिधिमंडल विभिन्न प्रमुख मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा।
इस अवसर पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष हर भगवान छाबड़ा, सुरेश आनंद, विनोद जौहर, लक्ष्मण विनायक, अमन तलवार, वेद प्रकाश खुराना, ओम प्रकाश, गिरीश भाटिया, हरीश अरोड़ा, संजीव सहगल, रवि बांगा, सन्नी अरोड़ा, अमित अरोड़ा, सतवंत सिंह, राहुल अरोड़ा, विशाल अरोड़ा, अमृत सिंह, कुलदीप अरोड़ा, राजेश अरोड़ा, जतिन सेठी, कुलदीप सेठी, अमित सिंह सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।