देहरादून। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही 6 जून 1967 की द हिन्दू की कथित फ्रंट पेज तस्वीर फर्जी निकली है। अखबार द हिन्दू ने स्वयं स्पष्ट किया है कि यह पेज उनके आधिकारिक आर्काइव का हिस्सा नहीं है और इसे डिजिटल रूप से एडिट किया गया है।
दरअसल, हाल के दिनों में एक कथित खबर तेजी से शेयर की जा रही थी, जिसमें दावा किया गया कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने लोगों से सोना न खरीदने की अपील की थी। अब द हिन्दू ने बयान जारी कर कहा है कि वायरल इमेज असली नहीं है। अखबार ने लोगों से अपील की है कि किसी भी पुरानी खबर या दस्तावेज को शेयर करने से पहले उसकी सत्यता जरूर जांच लें, ताकि फर्जी सूचनाओं के प्रसार को रोका जा सके।
टाइम्स नाउ समेत कई समाचार संस्थानों और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विभिन्न नेताओं, जैसे कर्नाटक भाजपा प्रवक्ता विजय प्रकाश, ने इंदिरा गांधी के कथित ट्टसोना न खरीदने’ वाले बयान की कहानी को प्रमुखता से प्रसारित किया। इसका उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया सोना खरीदने को लेकर की गई अपील से समानता दिखाना था।
यह दावा उस समय सामने आया जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 मई 2026 को तेलंगाना के सिकंदराबाद में एक जनसभा को संबोधित किया। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच पीएम मोदी ने देशवासियों से अर्थव्यवस्था की सुरक्षा के लिए खर्चों में कटौती करने की अपील की। उन्होंने भारत के विदेशी मुद्रा भंडार पर बढ़ते दबाव का उल्लेख करते हुए नागरिकों से गैरकृजरूरी सोने की खरीदारी यहां तक कि शादीकृब्याह के लिए सोना खरीदने को भी कम से कम एक साल के लिए टालने का आग्रह किया।