हरिद्वार। अवधूत मंडल आश्रम में आयोजित संत समागम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ विषय पर संवाद किया। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बार-बार होने वाले चुनाव विकास कार्यों में बाधक हैं और इससे समय, धन व प्रशासनिक संसाधनों की बचत हो सकती है। उन्होंने संत समाज से इस विषय पर जनजागरण का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ राजनीतिक नहीं, बल्कि राष्ट्रहित, सुशासन और जनकल्याण से जुड़ा विषय है। एक साथ चुनाव होने से प्रशासन को विकास कार्यों के लिए अधिक समय मिलेगा और लोकतांत्रिक प्रक्रिया भी अधिक सुव्यवस्थित होगी।
कार्यक्रम में संत-महात्माओं, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। संचालन महामंडलेश्वर हरिचेतनानंद महाराज ने किया।