राजीव गांधी विश्व के भविष्य के नेता थे: अलका पाल

काशीपुर : भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की 35 वी पुण्यतिथि के अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी एवं युवा कांग्रेस कमेटी के द्वारा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए स्कूली बच्चों को कॉपी एवं स्टेशनरी का वितरण कर उनके बताएं मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। स्थानीय गढ़वाल सभा में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसी महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल ने राजीव गांधी के द्वारा महिला सशक्तिकरण,पंचायत राज एवं युवाओं को मताधिकार दिया । उन्होंने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज की पीढ़ी आईटी के क्षेत्र में अगर आगे है तो उसका श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को है। राजीव गांधी विश्व के भविष्य के नेता थे ।असमय मृत्यु ने उनको अपने आगोश में ले लिया, आतंकवाद के खिलाफ लड़ते हुए राजीव गांधी जी ने अपनी शहादत दी ।आज का दिन आतंकवादी विरोधी दिवस के रूप में भी मनाया जाता है ।वही युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सारीम सैफी ने युवाओं से आवाहन किया कि वह राजीव गांधी जी के बताएं मार्ग पर चलने का संकल्प लें। जिससे नए भारत का निर्माण हो सके। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता चंद्रभूषण डोभाल ने किया। कार्यक्रम में पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, पीसीसी सचिव जितेन्द्र सरस्वती,मंसूर अली मंसूरी, संजीव शर्मा,राकेश भगत, अनीस अंसारी, पार्षद शाह आलम,
राकेश भगत, अनिल राजपूत, दीपक राजपूत,संजीव गुप्ता, एमएम जोशी, कुमारी प्रीति, तनुजा बिष्ट, अनुष्का कुमारी, उषा बलोदी, जे. एल.सोनी, सोहन सिंह शाह, मंगल शर्मा आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *