देशभक्ति के रंग में रंगा हरियाली तीज उत्सव, झूले झूलकर महिलाओं ने मनाई खुशियां

हरिद्वार। छनमन कैप चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रध्वज फहराकर किया गया। इस दौरान सभी ने राष्ट्रगान के साथ देश की एकता और अखंडता का संकल्प लिया तथा स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया।

इसके बाद हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। महिलाओं ने हरे परिधानों और पारंपरिक श्रृंगार के साथ तीज की खुशियां मनाईं। महिलाओं ने झूले झूलने के साथ गीत-संगीत का आनंद लिया और एक-दूसरे को तीज की शुभकामनाएं दीं। मिठाई खिलाकर पर्व की खुशियां भी साझा की गईं।

ट्रस्ट की संयोजक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. बबिता योगाचार्य ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के लिए त्याग और बलिदान करने वाले वीरों की याद दिलाता है, वहीं हरियाली तीज प्रकृति, खुशहाली और पारिवारिक सौहार्द का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि दोनों पर्व हमें देश और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा देते हैं। परिवार में किसी भी शुभ अवसर पर एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, स्वस्थ और हरा-भरा वातावरण तैयार किया जा सके।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष मुनेश पाल, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी अनिता, प्रदेश उपाध्यक्ष निरु कौशिक, प्रदेश महामंत्री मनजीत कौर, प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपा यादव, जिला मंत्री सविता गर्ग, प्रीति प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष राखी, जिला महामंत्री जानवी सहित ट्रस्ट की पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *