रामगढ़ में क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार के पुनर्निर्माण की मांग

हरिद्वार। वार्ड नंबर 4 स्थित रामगढ़ बस्ती में क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार के शीघ्र पुनर्निर्माण की मांग को लेकर भाजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिरुद्ध भाटी ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने करीब 50 मीटर पिचिंग/सुरक्षा दीवार और फेसिंग का निर्माण कराने की मांग की।

अनिरुद्ध भाटी ने बताया कि सूखी नदी से सटी रामगढ़ बस्ती में करीब 1200 लोग रहते हैं। इस वर्ष हुई भारी बारिश के कारण सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे बरसात के दौरान घरों में पानी घुसने का खतरा बना हुआ है। जंगल से सटा क्षेत्र होने के कारण जंगली जानवरों के प्रवेश की आशंका भी रहती है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की सुरक्षा के लिए दीवार और फेसिंग का निर्माण जल्द कराया जाना जरूरी है।

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि रामगढ़ बस्ती की सुरक्षा के लिए पूर्व में भी सुरक्षा दीवार का निर्माण कराया गया था। क्षतिग्रस्त दीवार के पुनर्निर्माण के साथ खुले क्षेत्र में नई सुरक्षा दीवार का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देते हुए शीघ्र निर्माण का आश्वासन दिया।

इस दौरान संजय पाल, संजय संतोषी, प्रदीप शर्मा, सीमा भारद्वाज, आशा कश्यप, राजेंद्र बंटी, चमन लाल, रोहित कश्यप, निखिल, नितिन रावत, रियांश राजपूत, अमित, बलिस्टर यादव, कमल कश्यप, शेर सिंह, आदित्य यादव, रूपेश शर्मा, राघव ठाकुर, गोपी सैनी समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *