मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को योजनाओं की जमीनी प्रगति और आमजन को मिल रहे लाभ का आकलन करने के निर्देश दिए। उन्होंने पिरूल कलेक्शन से लाभार्थियों की आय में बढ़ोतरी, डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन, एसटीपी के प्रभावी उपयोग व रियल टाइम मॉनिटरिंग, अतिक्रमण रोकने और पार्किंग योजनाओं में तेजी लाने पर जोर दिया।
मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को 25 बिंदु कार्यक्रम की मासिक समीक्षा करने और कम प्रगति वाले बिंदुओं पर कारण चिन्हित कर समयबद्ध सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।