बाल दिवस पर एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने बच्चों को पठन-पाठन सामग्री वितरित कर शिक्षा के प्रति किया प्रेरित

ल्द्वानी। बाल दिवस के अवसर पर एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था द्वारा दिव्य कार्य अभियान के अंतर्गत हल्द्वानी के राजपुरा क्षेत्र में बच्चों को पठन-पाठन सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू एवं सदस्य एकता कुमारी के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू एवं सदस्य प्रीति आर्या ने संयुक्त रूप से कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। इसलिए हमारा कर्तव्य है कि हम उन्हें बेहतर शिक्षा और संस्कार प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहयोग करें। शिक्षा से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा निखरती है और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। यही बच्चे आगे चलकर देश की प्रगति और उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

उन्होंने सभी से बच्चों को शिक्षित करने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने की अपील की।

इस दौरान पार्षद प्रीति आर्या, एकता कुमारी, अशोक कुमार, नवल आर्या, संध्या कुमारी, जानकी देवी, अमन कुमार, सुशील राय, सूरज कुम्हार, मुकेश कुमार सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *