मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश की बेटियों को सुरक्षित, महिलाओं को आत्मनिर्भर और युवाओं को रोजगार देकर सम्मानजनक जीवन प्रदान करना है। सरकार ने पांच वर्ष में 34 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। भर्ती व्यवस्था में सुधार के साथ नकल विरोधी कानून लागू कर परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित की गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वे रक्षाबंधन समारोह में मुख्यमंत्री के रूप में नहीं, बल्कि भाई के रूप में बहनों के बीच आए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी बहन या बेटी की समस्या को सरकार तक पहुंचाया जाए, उसके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन पर घोषणा की कि 28 और 29 अगस्त को उत्तराखंड रोडवेज की बसों में महिलाओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति का स्नेह और आशीर्वाद प्रदेश की सेवा के लिए निरंतर प्रेरित करता रहेगा।
चौधरी फार्म, जीएमएस रोड और सर्वे स्टेडियम, हाथीबड़कला में आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में महिलाएं, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।