हरिद्वार में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और एनडीआरएफ के संयुक्त तत्वावधान में आपदा मित्रों एवं ग्रामीण स्वयंसेवकों के लिए 5 दिवसीय खोज-बचाव, प्राथमिक उपचार और वाटर रेस्क्यू प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य स्वयंसेवकों को आपदा प्रबंधन, बाढ़ एवं जलजनित आपदाओं से निपटने की आधुनिक तकनीकों का सैद्धांतिक व व्यावहारिक ज्ञान देकर उनकी क्षमता बढ़ाना है। कार्यक्रम में एनडीआरएफ अधिकारियों ने आपदा जोखिम न्यूनीकरण और बचाव कार्यों की जानकारी दी।