हैरतअंगेज घटना हुई हरिद्वार में, युवक के बाल काटे सरे बाजार में

हरिद्वार। दो युवतियों के साथ धर्मनगरी घूमने आए विष्णुघाट पर एक युवक के कुछ लोगों ने अभद्र व्यवहार करते हुए उस्तरे से सर के बाल काट डाले। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार एसपी सिटी ने बताया कि आज मोहम्मद महफूज निवासी काशीपुर, उधमसिंहनगर ने तहरीर देकर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ अभद्र व्यवहार करते हुए सर से उस्तरे द्वारा बाल काटे जाने के सम्बंध में मुकदमा दर्ज कराया। युवक के बताया कि वह आज हरिद्वार घुमने आया था। जहाँ कुछ अज्ञात लोगों द्वारा उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुये बाल काट दिये। युवक की तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 153ए, 323, 504, 506 में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। युवकों की पहचान कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *