कुंभ-2027 में 15 मार्च को हरिद्वार में होगा देव डोलियों का अमृत स्नान

 

हरिद्वार। कुंभ मेला-2027 में उत्तराखंड की देव डोलियों की भव्य शोभायात्रा और गंगा स्नान प्रमुख आकर्षण होंगे। 14 मार्च 2027 को ऋषिकेश में शोभायात्रा आयोजित की जाएगी, जबकि 15 मार्च को हरिद्वार में देव डोलियों का अमृत स्नान होगा।

आयोजन की तैयारियों को लेकर मेला नियंत्रण भवन में अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती की अध्यक्षता में देवभूमि लोक संस्कृति विरासत शोभायात्रा समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसमें शोभायात्रा के मार्ग, ठहराव स्थलों, स्नान व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर चर्चा की गई। मेला प्रशासन ने आयोजन की धार्मिक गरिमा और पारंपरिक स्वरूप बनाए रखते हुए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *